उत्तरकाशी- उत्तराखंड की रीढ़ मानी जाने वाली चार धाम यात्रा का आगाज हो गया है। आज सवा बारह बजे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खुले। मां गंगा गंगोत्रीधाम और यमुना जी यमनोत्री धाम में अपने आसन पर विराजी। हजारों श्रद्धालुओं के साथ कई सरकारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधी इस अहम क्षण के गवाह बने।