दिल्ली- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमत्री एन.डी. तिवारी की हालत गंभीर होने की खबर आ रही है। ब्रेन स्ट्रोक्स होने के बाद उन्हें पैरालाइसिस का अटैक भी पड़ा है।
बताया जा रहा है कि उनके शरीर का दाहिना हिस्सा पैरालाइसिस की चपेट मे आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों की माने तो उनकी हालत गंभीर है।