देहरादून– सुबह सीएम ने आईएसबीटी 4 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया तो शाम को भाजपा ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर पर सवालिया निशान लगा दिया। भाजपा ने न केवल फ्लाईओवर के डिजाइन पर सवालिया निशान लगाया है बल्कि फ्लाईओवर के ड्रेनेज सिस्टम को भी कटघरे में खडा किया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि फ्लाईओवर का लोकार्पण चुनावी लाभ लेने के मकसद से बिना पूरी तैयारी के किया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल पर तोहमत जड़ते हुए कहा कि जिस फ्लाईओवर को वाई (Y) आकार में बनना था उसे कैबिनेट मंत्री की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते सामान्य फ्लाईओवर बनाकर रख दिया।