मंंत्री मंडल मे शामिल दोनो दलित चेहरे पूर्व कांग्रेसी
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की कैबिनेट में नौ रत्न शामिल हुए। रावत कैबिनेट को देखें तो उनकी कैबिनेट सूबे के जातीय गणित की कसौटी पर फिर बैठती है।
टीएसआर कैबिनेट में चार ब्राह्मण चेहरों को जगह मिली जबकि उनके सहित चार राजपूतों को और दो दलित चेहरों को जगह दी गई। सबसे दिलचस्प बात ये है कि टीएसआर कैबिनेट में पूर्व कांग्रेसियों का भाजपा आलाकमान ने पूरा ख्याल रखा है।
बगावत कर भाजपा मे शामिल कई कांग्रेसियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। जिनमें हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य शामिल हैं। वहीं पूर्व कांग्रेसियों के तौर पर सतपाल महाराज को जगह दी गई। हालांकि सतपाल महाराज ने कांग्रेस 2014 के लोकसभा चुनाव में ही छोड़ दी थी। जबकि बाकि कांग्रेसियों ने बाद में पाला बदला था।
बहरहाल सबसे दिलचस्प बात ये है कि टीएसआर मंत्रीमंडल मे खांटी भाजपा खेमे से चार ही लोगों को जगह मिली। जिनमें प्रकाश पंत, मदन कौशिक, अरविंद पांडे, और धन सिंह रावत शामिल हैं।