दुबई से श्रीदेवी की डेड बॉडी की पहली फोटो सामने आ गई है, जो पोस्टमार्टम के दौरान क्लिक की गई है। गौरतलब है कि शनिवार रात हार्ट अटैक से दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया है। वे ५४ की थी और दुबई अपने भांजे की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। श्रीदेवी का निधन कब हुआ?
पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई में थीं। परिवार के मुताबिक देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
कहां होगा अंतिम संस्कार ?
श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। उनके पार्थिव शरीर को दुबई से लाया जा रहा है।
दुबई नहीं जा पाई थी बड़ी बेटी
बोनी के परिवार के लोग शादी के बाद दुबई से लौट आए थे। लेकिन बोनी, श्रीदेवी और खुशी वहीं रुक गए थे। बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी एक फिल्म की शूटिंग के चलते दुबई नहीं जा पाई थीं।