देहरादून-कैबिनेट और वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने आज पिथौरागढ़ आपदा क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान राजपुर से विधायक खजान दास भी मौजूद थे। आपदा क्षेत्र भ्रमण के दौरान धारचूला, मुनस्यारी में हैलीकाप्टर से स्थिति का जायजा लिया।
साथ ही प्रकाश पन्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि धारचूला और मुनस्यारी विकास खण्ड में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि का आंकलन कर अनुमन्य सुविधा तत्काल अवमुक्त की जाय। क्षतिग्रस्त रास्ते , पुल पुलिया , मोटर मार्ग, पेयजल व विद्युत योजनाओं के पुर्न निर्माण का कार्य तत्काल प्रारम्भ करे। सम्पर्क से कटे हुए गांवों तक खाघ सामग्री व दवाओं का प्रबन्ध किया जाये। दरमा, व्यास, चौदांस घाटी में तथा मुनस्यारी में फंसे हुए स्थानीय नागरिक, तीर्थ यात्री, पर्यटक को तत्काल निकाला जाए।
उन्होने बताया किआपदा प्रबंधन के लिए सरकार ने एक हेलीकॉप्टर आज से स्थानीय प्रशासन के निवर्तन में रखा जा रहा है जिसके आपदा में फंसे यात्री, बीमार अन्य को निकाला जाये। राहत कार्य पूरे होने के बाद न्यूनतम किराये में हैली सेवा मार्ग शुरु होने तक दी जायेगी।