देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रख्यात चित्रकार सुरेन्द्र पाल जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द ने स्व.जोशी के निधन को राज्य के कला जगत के लिये अपूरणीय क्षति बताया।
आपको बता दें उन्हें ब्रेन ट्यूमर था और पिछले काफी दिनों से जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जयपुर में ही बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। जोशी अपने पीछे पत्नी संगीता जोशी, बेटा परिचय जोशी, बेटी तान्या जोशी को छोड़ गए हैं।
ये मिले अवार्ड
एशियन कल्चरल सेंटर फॉर यूनेस्को (जापान), राजस्थान ललित कला ऐकेडमी, फैलोशिप फॉर म्यूरल डिजाइन बाई द ब्रिटिश आर्ट्स काउंसिल, राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड, गोल्ड मेडल यूनेस्को आदि।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.सुरेन्द्र पाल जोशी के मार्गदर्शन में घंटाघर स्थित हेमवन्ती नन्दन बहुगुणा काम्पलेक्स में उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय की स्थापना की गई है। यह संग्रहालय उनकी स्मृतियों को सदैव संजोए रखेगा।
ज्ञातव्य है कि स्व.जोशी की अस्वस्थता के दौरान उनके उपचार के लिये मुख्यमंत्री ने 04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की थी।