देहरादून- भाजपा में हर कोई मुख्यमंत्री बना घूम रहा है, ये मानना है हरीश रावत का। चुनावी माहौल के बीच हरीश रावत ने भाजपा पर चुनावी तंज किया है। अपने ट्वीट के जरिए रावत ने भाजपा की हालत उन जुलाहों के जैसे बताई है जो बिना सूत कपास के ही एक दूसरे से गुत्थम-गुत्था कर बैठते हैं। रावत ने ट्वीट किया, उत्तराखंड भाजपा की स्थिति ‘सूत ना कपास और जुलाहे लट्ठम-लट्ठा’ जैसी हो रही है। भाजपा में हर कोई मुख्यमंत्री बना घूम रहा है।