सेहत- आप सभी जानते है कि तरबूज गर्मियों में कितना फायदेमंद होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और यह आपको ठंडक पहुंचाता है। लेकिन क्य आप जानते है कि इसके ज्यादा सेवन से आप बीमार भी पड़ सकते है।
जी हां ! जरुरत से ज्यादा तरबूज खाने से आपकी सेहत बिगाड़ सकती है ।साथ ही कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। तरबूज में पोटेशियम होता है। और इसे ज्यादा खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। तरबूज के अधिक सेवन से मांसपेशियां और किडनी से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। तरबूज में लाइकोपीन होता है…इसलिए इसके जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर मतली, सूजन, अपच और गैस की शिकायत हो सकती है।