भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रिकार्ड भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उनकी कई तरह की उपलब्धियां ऐसी है जो क्रिकेट के खिलाड़ियों को प्ररेणा देती हैं। सचिन के कई रिकार्ड ऐसे हैं जिनके आसपास तक पहुंचना क्रिकेट के फील्ड में मुश्किल हैं। बावजूद इसके सचिन का एक रिकार्ड भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तोड़ सकते हैं अगर उनकी फार्म यूं ही बरकरार रही तो।
दरअसल सचिन भारत की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। जबकि दुनिया के 5 वें खिलाड़ी। अगर सचिन 5 छक्के और लगाने में कामयाब हो जाते तो उनके नाम वन-डे में छक्कों का दोहरा शतक भी हो जाता। सचिन ने 463 वन-डे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 195 छक्के लगाए हैं। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय वन-डे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही सचिन के रिकार्ड को तोड़ देंगे। धोनी 278 एक दिवसीय मैचों में 192 छक्के जड़ चुके हैं और सचिन के रिकार्ड से महज तीन छक्के पीछे हैं।
तय है कि अगर धोनी का बल्ला यूं ही चलता रहा तो वे आगीम न्यूजीलैंड सीरिज में सचिन के छक्कों के रिकार्ड को तोड़ देंगे। 16 अक्टूबर से न्यूजीलैड के साथ भारत में 5 एक दिवसीय मैचों की श्रंखला खेली जानी है ऐसे मे माना जा रहा है कि धोनी करिश्मा कर सकते हैं। हालांकि अब तक एक दिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्के पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम हैं। अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए हैं।