देहरादून – राज्य में लगातार वन्य जीवों की तादाद बढ़ती जा रही है।लेकिन वन जीवो की रहस्यमय मौत से भी वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई हैं।
इधर सूबे के वन मंत्री हरक सिंह रावत की माने तो जल्द ही जंगलात महकमा राज्य में तीन स्थानों पर रिसर्च सेंटर खोलने जा रहा है। वन मंत्री ने कहा कि इन सेंटरों में पता चल पाएगा कि वन्य जीवों की मौत की वजह क्या है।
वही वन मंत्री ने कहा कि, विभाग वन्य जीवों के उपचार के लिए जल्द ही 25 पशु डॉक्टरों की भी भर्ती करने जा रहा है। मतलब वेटनरी ़डॉक्टर के लिए खुशखबरी।