देहरादून। बेशक दीपावली का पावन पर्व देहरादून वासियों ने खूब मनाया। लेकिन फिर भी यह दीपावली दून के लिए प्रदूषण मुक्त दून की उम्मीद लेकर आई। फिजां में पटाखों का शोर था, मगर इनका धूआं दून की हवा को इस साल पिछले साल के मुकाबले कम ही प्रभावित कर पाया। साल 2015 की दिवाली की तुलना में इस दफा वायु प्रदुषण का ग्राफ औसतन 19.38 रहा। वहीं ध्वानि प्रदूषण के ग्राफ में भी कमी रिकॉर्ड की गई। उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल तीन जगहों ‘नेहरू कालोनी, राजपुर और घंटाघर’ पर पॉल्यूशन चेक करने के लिए एयर उपकरण लगाये गए थे। जिसमें सबसे ज्यादा 369.9 माइक्रोन नेहरू कॉलनी क्षेत्र में एयर पॉल्यूशन रिकॉर्ड किया गया। जबकि ध्वानि प्रदूषण को मापने के लिए शहर में 10 जगह उपकरण लगाए गए थे। ध्वनि प्रदूषण में भी इस साल पिछले साल के मुकाबले कमी देखने को मिली है। लगता है दून के वाशिंदे अपनी जिम्मेदारियां समझने लगे हैं। थैक्यू देहरादून की जनता ।
वर्ष 2016 के आंकड़े
स्थान आरएसपीएम एसपीएम
नेहरू कालोनी 369.9 179.16
घंटाघर 240 176
रायपुर 253.12 194.41
वर्ष 2015 के आंकड़े
स्थान आरएसपीएम एसपीएम
नेहरू कालोनी 422. 02 582. 20
घंटाघर 296 . 08 456 . 39
रायपुर 351 . 53 504 . 50
वर्ष 2014 के आंकड़े
स्थान आरएसपीएम एसपीएम
नेहरू कालोनी 333-69 467-06
घंटाघर 218-12 333-21
रायपुर 307-01 495-29
वर्ष 2013 के आंकड़े
नेहरू कालोनी 397-96 555-76
घंटाघर 227-03 325-84
रायपुर 244-70 482-52
वर्ष 2012 के आंकड़े
नेहरू कालोनी 376-10 481-86
घंटाघर 209-83 373-64
रायपुर 248-07 414-55