डोईवाला-(जावेद हुसैन)- फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने जीजा निखिल नंदा के साथ विशेष विमान से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे। निखिल नन्दा अपने पिता की अस्थियां लेकर जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे है, जहाँ से वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गये।
निखिल नन्दा के पिता राजन नन्दा एक्सकोट ग्रुप के चैयरमेन थे, बीमार होने पर गुड़गांव के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, और लम्बी बीमारी की वजह से शनिवार को अमिताभ बच्चन के समधी 76 वर्षीय राजन नन्दा की मौत हो गयी। जिनकी अस्थियां लेकर आज फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन व उनके जीजा निखिल नन्दा जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए, जहां अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।