देहरादून। – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 93 वें जन्मदिवस को आज भाजपा महासंग्रह दिवस के रूप में मना रही है। पार्टी की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए उत्तराखंड में बीजेपी ने आजीवन सहयोग निधि संग्रह महाअभियान मना रही है।
ये संग्रह अभियान भाजपा ने आज देहरादून और हल्द्वानी से शुरू किया है। इस अभियान के जरिए भाजपा को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए संगठन राज्य भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से 25 करोड़ की धनराशि एकत्र करेगी।
देहरादून में आयोजित आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी फंड में चेक के जरिए अपना योगदान दिया। ताकि भाजपा की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्य मंत्री धन सिंह रावत समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।
इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत, पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने एक-एक लाख और सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पांच लाख का चेक आजीवन सहयोग निधि के तौर पर पेश किया।