रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा से लौटने के दौरान झारखंड निवासी महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने महिला का शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा है। मौत की वजह आक्सीजन की कमी बताया जा रही है।
आपको बता दें कपाट खुलने के बाद से अब तक केदारनाथ यात्रा के दौरान 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य कारणों से परेशान यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत सांस की, बीपी और शुगर के मरीजों को हो रही है। हिमालयी क्षेत्र की ऊंचाई अधिक होने के कारण भी यहां ऑक्सीजन की कमी से दिक्कत होती है। बीते रविवार को भी दो यात्रियों की पैदल मार्ग में मौत हो गयी थी।
मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है
जानकारी के अनुसार गौरा देवी (73) पत्नी बासुदेव तिवारी निवासी थाना टड़वा चतरा झारखण्ड की मंगलवार सुबह मौत हो गयी। महिला का परिवार बीती रात केदारनाथ पहुंचा था। दर्शन के बाद सभी मंगलवार सुबह लौटने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक महिला बेहोश हो गयी। डॉक्टर की मदद से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।