नैनीताल। रामनगर स्थित इंडियन मेडिसिंस फार्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कार्यरत अनुसूचित जाति जनजाति के कर्मचारियों ने निगम पर भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाया है। मालूम हो कि दो महीने से कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले यहांं के मुलाजिम दो महीने से क्रमिक अनशन कर रहे है। कर्मचारियों का आरोप है कि निगम के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने निगम में हो रहे भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।