देहरादून, संवाददाता- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी करने में जानबूझकर देरी कर रही है। गोयल ने कहा कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ताओं पर टकटकी लगा कर देख रही है, कि बगावत हो और कांग्रेस उन्हें टिकट थमाए। बहरहाल माना जा रहा है कि चुनावी घड़ी में पार्टी के भीतर फूटे असंतोष के बढ़ते सुरों से भाजपा का आत्मविश्वास डगमगा रहा है। हालांकि कहा गया है कि कांच के घर में रहने वाले दूसरों के घरों में पत्थर नहीं फेंका करते।