हल्दवानी। राज्य में जमीन के सर्किल रेट बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने विरोध शुरु कर दिया है। हल्दवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी भी की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार लगातार बिजली पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के दाम में इजाफा कर रही है। अब राज्य सरकार ने जमीन के दाम भी बढ़ा दिए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सरकार अब आम आदमी के घर के सपने को भी तोड़ देना चाहती है। महंगाई की मार से परेशान जनता को राहत देने की बजाए वो अब उसके आशिआने के सपने को उससे दूर करना चाहती है।