हरिद्वार। केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह के गंगा में अस्थियां न विसर्जित करने संबंधी बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। सत्यपाल सिंह के खिलाफ हरिद्वार सीजेएम कोर्ट में वाद दायर कराया गया है। ये बाद तीर्थ पुरोहित सागर वशिष्ठ ने दायर कराया है। गौरतलब है कि सत्यपाल सिंह ने अपने हालिया हरिद्वार दौरे पर गंगा में अस्थियां विसर्जित करने की परंपरा को बंद करने को कहा था। सत्यपाल सिंह ने कहा था कि गंगा में जल समाधि की परंपरा भी बंद होनी चाहिए।