देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोटद्वार निवासी और राज्य के मशहूर घुमक्कड़ पत्रकार और छायाकार कमल जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी मेें उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
गौरतलब है कि कमल जोशी पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी के बड़े भाई थे। बीते रोज जोशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कमल जोशी की उम्र 63 साल की थी। उनकी मौत की खबर लगते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी,पत्रकार, सामाजिक संगठन के लोग उनके आवास पर पहुंचे। वहीं उनके छोटे भाई पद्मश्री अनिल जोशी ने उनकी मौत की जांच की मांग की है। मीडिया को बयान देते हुए जोशी ने कहा कि कमल जोशी जुझारू व्यक्ति थे और उनकी मौत जिन हालात मे हुई है उसकी जांच होनी चाहिए।