रुद्रप्रयाग : केदारनाथ दर्शन को आ रहे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियां पूरी करने में जुटा हुआ है। राष्ट्रपति के लिए खाने व रहने की व्यवस्था जीएमवीएन के हवाले है। कार्यक्रम में दिन आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 300 से अधिक जवान केदारनाथ में तैनात रहेंगे। वहीं सेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 शुक्रवार को ट्रायल उड़ान भरेगा।
एसपी व डीएम राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस उपाधीक्षक व ऊखीमठ के एसडीएम केदारनाथ में ही डेरा जमाए हुए हैं।
राष्ट्रपति का 24 सितंबर को केदारनाथ दर्शनों का कार्यक्रम हैं। हालांकि दर्शन करने के बाद लौट जाएंगे, लेकिन यदि मौसम खराब हुआ तो ऐसी स्थिति में गढ़वाल मंडल विकास निगम में राष्ट्रपति के रहने व खाने की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है। वहीं राष्ट्रपति को पांच सदस्यीय तीर्थपुरोहितों का दल मिलेगा।