पूर्व राज्यसभा सांसद स्वामी अग्निवेश की भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। स्वामी अग्निवेश झारखंड के पाकुड़ में आयोजित पहाड़िया महासम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उनके इस दौरे का भाजयुमो कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। दरअसल भाजयुमो कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश से गोमांस पर दिए बयान से नाराज थे। स्वामी अग्निवेश ने कहा था कि गोमांस खाना चाहिए।
इसी का विरोध जताने भाजयुमो कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के सामने पहुंच गए। काले झंडे दिखाने के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने स्वामी अग्निवेश पर हमला बोल दिया। उनकी पिटाई की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए।
इस दौरान स्वामी अग्निवेश के साथियों ने उन्हें किसी तरह से बचाया।
वहीं इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश पर आदिवासियों को भड़काने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है ईसाई मिशनरियों और पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहें हैं।
वहीं स्वामी अग्निवेश की पिटाई के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जांच के आदेश दिए हैं। संथालपरगना के आयुक्त और डीआईजी मामले की जांच करेंगे।