संवाददाता। लोहाघाट विधानसभा में भी कमल का परचम लहराया है। यहां से बीजेपी के पूरन सिंह फर्त्याल विजयी हुए हैं। लोहाघाट में मतगणना के दौरान हुए विवाद के बाद कर्णकरायत पर फिर से मतदान कराना पड़ गया था। बुधवार को हुए मतदान के बाद हुई मतगणना में बीजेपी के पूरन फर्त्याल को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने कांग्रेस के खुशहाल सिंह को हराया है। गौरतलब है कि कर्णकरायत बूथ में कुल 856 पंजीकृत मतदाताओं में से 427 ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें 369 वोट भाजपा केे पूरन फर्त्याल को मिले जबकि 24 वोट कांग्रेस उम्मीदवार खुशहाल सिंह को मिले हैं। इन मतों के साथ भाजपा के पूरन फर्त्याल को कुल 27685 मत जबकि कांग्रेस के खुशहाल सिंह को लोहाघाट सीट पर कुल26851 वोट मिले।