नैनीताल। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां इन दिनों परवान पर है। इसी के मद्देनज़र भाजपा विजन डाक्यूमेंट बनाने में जुट गई है। विजन डाक्यूमेंनट के तहत प्रदेश की समस्याओं को बारीकी से देखा जा रहा है। इसकी जानकारी भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत ने दी। बच्ची सिंह रावत का कहना है कि बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए दूरगामी दृष्टि पत्र तैयार करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि, इसी के आधार पर घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा। जिसमें राज्य के विकास के लिए तमाम योजनाएं होगी।