हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शहीद पार्क में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया।
वही विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के मंत्रियों द्वारा विधायकों के प्रश्नों के जवाब न दे पाने पर अजय भट्ट ने भी माना कि मंत्रियों को पूरा होमवर्क करके विधानसभा में जाना चाहिए। इसके अलावा जो अधिकारी हैं उन्हें भी मंत्रियों को सही फीडबैक देनी चाहिए। और जो अधिकारी विभागीय मंत्रियों को सही जानकारी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं. ऐसे अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए अगर फिर भी गलती करें तो उन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
वहीं कांग्रेस द्वारा नगर निकाय चुनाव को टालने के सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अभी सभी निकायों में प्रशासक बैठाए गए हैं। जैसे ही प्रशासकों का कार्यकाल खत्म होगा वैसे ही इसी वर्ष चुनाव कराए जाएंगे और भाजपा को चुनाव से कोई डर नहीं है, निकाय चुनाव में भाजपा ही जीत दर्ज करेगी।