उत्तरकाशी। हिंदुओ के पावन धाम यमुनोत्री के कपाट बंद करने की पूरी धार्मिक तैयारी हो चुकी हैं। कल भैया दूज के दिन यानि एक नवंबर को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर विधि विधान के साथ बंद होंगे। इसी दिन यमुनोत्री से मां यमुना की भोग मूर्ति खरसाली स्थित यमुना मंदिर को रवाना होगी। करीब छह किलोमीटर का सफर तय करने के बाद मां यमुनोत्री की पावन मूर्ति को खरसाली स्थित यमुनोत्री मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा। यहीं पर शीतकाल में मां यमुना की पूजा अर्चना की जाएगी और श्रदालु यहीं पर शीतकाल में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।