देहरादून(हिमांशु चौहान)- उत्तराखंड पुलिस महकमें में मिशन महाव्रत को सोशल मीडिया के जरिए हवा देने वाले एक शक्स को दून पुलिस ने रायपुर इलाके से अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति एक प्राइवेट स्कूल में पढाने वाला शिक्षक बताया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिशन आक्रोश के दौरान भी इस व्यक्ति को पुलिस ने विकासनगर इलाके से गिरफ्तार किया था।
एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि मिशन महाव्रत को जाने वाले सभी संदिग्धों पर पुलिस और खुफिया टीम नजर बनाए हुए है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति सक्रिय रुप से इसमें पाया जाता है तो पुलिस रासुका समेत कई कठोर कानूनों का प्रयोग करने में सक्षम है।
तीन बार पुलिस भर्ती में असफल, दोस्त पुलिस में
मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से मिशन महाव्रत के मैसेज फाॅरवर्ड कर रहा है. मामले की पड़ताल की गई तो आरोपी व्यक्ति की पहचान राकेश तोमर निवासी कालसी के रूप में हुई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को रायपुर थाना इलाके में स्थित आईटी पार्क से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी कालसी में प्राइवेट स्कूल चलाता है। आरोपी से जब पुलिस ने की तो उसने बताया कि दो बार पुलिस भर्ती में असफल रहा। उसके कुछ साथी पुलिस में नौकरी करते हैं। पुलिस में भर्ती न होने पर उसने विद्रोह फैलाने का संदेश प्रसारित किया है।