अपने दो वीडियो से रातों रात लाखों दिलों पर राज करने वाली मलयालम ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारिएर अब अमूल की भी चहेती बन गई है। प्रिया का आंखें मटकाना और आंख मारना लोगों को कुछ इस कदर भा गया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। शायद यही वजह है कि अमूल की लिटिल गर्ल भी अब इसी नए अंदाज में सभी के सामने आ रही है। प्रिया की पॉपुलरिटी से अमूल जैसी बड़ी कंपनी भी नहीं बच पाई है। अमूल के विज्ञापन में प्रिया को ध्यान में रखते हुए ही नया कार्टून बनाया है। अमूल ने प्रिया के आंख और भौहें वाले अंदाज को फीचर किया है।
उसी यूनिफॉर्म में आ रही नजर
कंपनी ने इसकी टैग लाइन दी है ‘Wink all, Wink all, Little star’। इसमें अमूल गर्ल बिल्कुल प्रिया प्रकाश की तरह ही आंख और भौह का इशारा करती नजर आ रही है। इसमें अमूल गर्ल का हेयर स्टाइल और यूनिफॉर्म भी उसी तरह का है जिसमें प्रिया नजर आई है।
मलयाली फिल्म ‘उरू उदार लव’ का गाना
मलयाली फिल्म ‘उरू उदार लव’ अभी रिलीज नहीं हुई है। लेकिन इस फिल्म के गीत ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ में प्रिया के चेहरे की भावभंगिमा ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया ही है। भारतीय प्रशंसकों के साथ ही अब उनकी फैन लिस्ट में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया है।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बने एक्ट्रेस के फैन
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी मलयाली एक्ट्रेस के फैन बन गए हैं। एनगिडी ने एक फैन द्वारा बनाया वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा, ‘वेलेंटाइन-डे बन गया।
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सित बनी
प्रिया की लोकप्रियता इस कदर है कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सित बन चुकी हैं। प्रिया ने सन्नी लियोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। जिस दिन प्रिया पर फिल्माया गाना सार्वजनिक हुआ उसी दिन प्रिया के 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं। अब फोटो शेयरिंग पोर्टल पर उनके 30 लाख से ज्यादा प्रशंसक हो चुके हैं।
शिकायत दर्ज
फिल्म मलयाली भाषा में है और गाना भी इसी भाषा का है। इस बीच गाने में हुए कुछ शब्दों को लेकर हैदराबाद में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने के कुछ शब्द मुसलमानों की भावनाओं को आहत करते हैं। इसे लेकर फिल्म के प्रोड्यूसरों के खिलाफ तेलंगाना की राजधानी में एफआईआर दर्ज की गई है
फिल्म के इस गाने और टीजर में अपनी अदाओं से प्रशंसकों को बोल्ड करने वाली प्रिया प्रकाश की पॉपुलरटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या बड़ी ही तेजी से बढ़ रही है।
कहा जा रहा है कि सिर्फ एक ही दिन में 6 लाख से ज्यादा नए फॉलोअर उनसे जुड़े हैं. खबर लिखे जाने तक प्रिया के इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन फॉलोअर थे।
क्या कहती हैं प्रिया प्रकाश
रातोंरात सुर्खियों में छा जाने के बाद प्रिया का कहना है कि वह गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती हैं, इसलिए उनका कोई क्रश नहीं है। प्रिया को उम्मीद है कि इन लोगों के साथ उन्हें भविष्य में काम करने का मौका मिलेगा।
प्रिया के पिता सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में काम करते हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। प्रिया बताती हैं कि उनका जन्म केरल में हुआ, लेकिन उनका कुछ वक्त मुंबई में भी गुजरा है। उन्होंने कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं और क्लासिकल डांस भी सीखा है। प्रिया कहती हैं कि वह अपनी कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के साथ ही एक्टिंग में भी करियर को आगे बढ़ाएंगी। उनका कहना है कि मैं अपनी पहली फिल्म पूरी करने के बाद आगे के करियर के बारे में निर्णय लूंगी।
ट्विटर पर नहीं हैं प्रिया
शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रिया का कोई ट्विटर हैंडल नहीं है। प्रिया का कहना है कि उनका ट्विवट अकाउंट नहीं हैं। उनका फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पेज है।