अल्मोड़ा-अमेरिका और भारत के बीच सामरिक ताल्लुकातों की मजबूती के लिए 15 सितंबर से चौबटिया में दोनों देशों की सेनाएं12 संयुक्त युद्ध अभ्यास करेंगी। हालांकि यह युद्धाभ्यास पहले14 सितंबर से होना था लेकिंन सैन्य कारणों से इसकी तारीख में बदलाव हो गया।
युद्धाभ्यास में ब्रिगेड मुख्यालय स्तरीय कमान पोस्ट, फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास के साथ-साथ दोनों मुल्कों के सैन्य विशेषज्ञ आपसी हितो से जुड़े मुद्दो पर चर्चा भी करेगे। दोनो देशो की सेना काउंटर इंसर्जेसी व काउंटर आतंकवाद आदि ऑपरेशनो की अनुभवी है। वहीं विपरीत हालात मे रणनीतिक एवं ड्रिल मे एक दूसरे के कौशल को समझते भी है। चौबटिया में होने वाला ये युद्धाभ्यास दोनों देशो के लिये बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तय है कि इससे भारत और अमेरिका के संबन्ध और मजबूत होगा।
तकरीबन दो हफ्ते तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास मे अमेरिकी सेना के 200 से ज्यादा सैनिक हिस्सा लेंगे। जबकि भारतीय सेना के कांगो ब्रिगेड की लगभग225 सैनिकों की टुकड़ी इसमें शिरकत करेगी। सैन्य सूत्रो के मुताबिक योजनाबद्ध सैन्य अभ्यास मे दोनो देशो की सैन्य टुकडि़यां एक-दूसरे की संगठनात्मक ढांचे, हथियारो और सैन्य उपकरणो से रूबरू होगे। वहीं एक दूसरे के साथ रणनीतिक, तकनीकी, कार्रवाई एवं ऑपरेशन से जुड़े अनुभव भी साझा किये जायेगे। युद्धाभ्यास 27 सितंबर को खत्म हो जाएगा। समापन के मौके पर दोनो देशो की सैन्य टुकडि़यां आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन करेंगी।