मुंबई। एक्टिंग से कहीं ज्यादा कॉलम लिखकर सुर्खियों में रहने वाली ट्विंकल खन्ना ने नोटबंदी के बाद अब सुपरस्टार दबंग खान पर हमला किया है। हाल ही में अपने कॉलम में ट्विंकल ने कुछ सेलेब्स के लिए मेट्रिमोनियल ऐड दिया है। जिसमें ट्विंकल ने सलमान को सबसे उम्रदराज और मोस्ट एलिजिबल बैचलर बताया। ट्विकंल ने लिखा- ‘देश के सबसे उम्रदराज एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सक्सेसफुल और मस्क्युलर खानदानी लड़के (जो डांस और ड्रामा में माहिर है) के लिए ब्यूटीफुल, लंबी, स्लिम और कम बोलने वाली लड़की चाहिए। वजह ये है कि लड़का ज्यादा बक-बक नहीं सुन सकता। जाति का कोई बंधन नहीं है। कॉन्टैक्ट करें- [email protected]। आपको बता दें कि सलमान ने सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा में ये बात कुबूल की थी कि सलमान शादी के लिए मरे जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वो हमेशा दूसरी पार्टी के एग्री होने का इंतजार करते रहते हैं। और प्यार के मामले में सुल्तान को हमेशा ही मात मिली है।