संवाददाता। उलखनऊ स्थित रमाबाई अमबेडकर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सरकार पर हमला बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हमारे सांसदों की बात नहीं सुनती। उन्होंने कहा कि जबसे हमारी सरकार बनी है, यूपी सरकार को हर साल एक लाख करोड़ ज्यादा दिए हैं। पीएम ने कहा कि दलों के बीच राजनीति ठीक लेकिन राज्य की जनता के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दलों की राजनीति दलों तक सीमित होनी चाहिए। विकास के रास्ते में जब दलों की राजनीति आती है तो विकास रुक जाता है और जनता की दिक्कतें बढ़ती चली जाती हैं।
सपा-बसपा को कोसा
वहीं उन्होंने सपा-बसपा पर हमला बोलते कहा कि वो कहते हैं- मोदी हटाओ, मैं कहता हूं- काला धन हटाओ। जनता तय करे क्या सही। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ, काले धन के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कहते हैं। आपने देखा विपक्ष के सारे दल इसके खिलाफ खड़े हो गए। भ्रष्टाचार के पक्ष में सपा-बसपा भी एक साथ दिखे। दोनों दल मिलकर बोले कि मोदी को हटाओ। मोदी कहता है नोट बदलो काला धन हटाओ।