देहरादून।– बहुचर्चित 2G स्पैक्ट्रम घोटाले के आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत से क्लीनचिट मिलने के बाद कांग्रेस के तेवर तल्ख हो गए हैं। देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज भाजपा को जमकर लताड़ा।
प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा ने झूठ बोला और यूपीए सरकार को बदनाम करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए। वहीं प्रीतम सिंह ने तत्काली कैग प्रमुख विनोद राय की भूमिका पर सवाल उठाए और इशारों ही इशारों में इसे राय और भाजपा की साजिश करार दिया।