अपने खास अंदाज़ से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले शशि कपूर का मुंबई में निधन हो गया है। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके भतीजे रणधीर कपूर ने इस ख़बर की पुष्टि की है। शशि कपूर लंबे समय से मीडिया से दूर थे। लेकिन वह पृथ्वी थियेटर में अकसर वक़्त बिताते नजर आते थे और लंबे समय तक उन्होंने इसका संचालन किया है। बाद में उनके बच्चों ने इसकी बागडोर संभाली थी। शशि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में की थी। उन्होंने शकुन्तला नामक नाटक से करियर की शुरुआत की थी। वह तीन बार नेशनल अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2014 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। ख़बर है कि शशि सोमवार की सुबह कोकिलाबेन में चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराये गये थे। उस वक़्त यही ख़बरें अा रही थीं कि वह रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए हैं। लेकिन शाम होते-होते यह दुखद ख़बर आयी। उनका जन्म 1938 में हुआ था और वह 79 उम्र के थे