संवाददाता। हरिद्वार में अग्रि अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष कैलाशानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ दिल्ली में छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। कैलाशानंद पर यह आरोप ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रसानंद की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने ही लगाया है।
गौरतलब है कि उज्जैन के महाकुंभ में बेशकीमती संपत्ति की वाले स्वामी रसानंद की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई थी। स्वामी रसानंद अग्रि अखाड़े से ताल्लुक रखते थे। लिहाजा रसानंद की मृत्यु के बाद अग्रि अखाड़े के शीर्ष नेतृत्व ने अपने महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी को ही उनकी गददी सौंपी थी।
कैलाशानंद ने जब गददी संभाली थी तब वहां पहुंची दिल्ली के नार्थ रोहिणी की रहने वाली एक महिला ने रसानंद की पत्नी होने का दावा करते हुए उनकी संपत्ति पर अधिकार जताया था। महिला ने अगले ही दिन स्वामी रसानंद से उत्पन्न एक पुत्र को जन्म देने का दावा किया था। कुछ दिन बाद मामला शांत हो गया था।
अब एक बार फिर से महिला ने दिल्ली के नार्थ रोहिणी थाने में महामंडलेश्वर कैलाशानंद एवं रिठाला आश्रम के संचालक पुनीतानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है