गोपेश्वर : छह माह पूर्व लापता हुई महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला है। पुलिस ने महिला को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। चमोली जनपद की एक महिला छह माह पूर्व घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी तहरीर महिला हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला की लगातार तलाश कर रही थी। इसके अलावा महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया था।
बीते दिनों महिला का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ट्रैस हुआ। इसके बाद महिला हेल्पलाइन प्रभारी व उप निरीक्षक पूजा मेहरा के नेतृत्व में पुलिस ने महिला को विनायकधार पोखरी से बरामद किया। महिला के बयान न्यायालय में दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह घर से किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी।