देहरादून- रोडवेज का सफर महंगा हो गया है जिससे यात्रियों के जेब पर भार बढ़ गया है. जी हां मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन एसएच-59 पर टोल टैक्स लगते ही रोडवेज का सफर भी महंगा हो गया है। सहानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों से अब डिपो 10 रुपये अतिरिक्त वसूल करेगा। रविवार को डिपो पर टिकट मशीन में बढ़ा हुआ किराया फीड किया गया। टोल बढ़ते ही ट्रांसपोर्ट में भी परिवर्तन होना तय है।
लोकल क्षेत्रों में जाने-आने वाले यात्रियों पर बोझ बढ़ा
अब देहरादून, अंबाला, चंडीगढ़ के साथ सहारनपुर के लोकल क्षेत्रों में जाने-आने वाले यात्रियों पर बोझ बढ़ गया है। देवबंद में लगने वाले जाम से निजात दिलाने तथा देहरादून तक सफर को बेहतर करने के लिहाज से फोरलेन हाईवे बनाया गया है।
योगी सरकार ने कार्यदायी संस्था को टोल वसूलने की अनुमति दे दी
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन एसएच-59 पर योगी सरकार ने रविवार से कार्यदायी संस्था को टोल वसूलने की अनुमति दे दी है। हाईवे पर टोल लगते ही रोडवेज का सफर महंगा हो गया है। मुजफ्फरनगर डिपो ने सहारनपुर रूट पर रविवार से किराये में 10 रुपये बढ़ोतरी कर दी है।
डिपो की टिकट मशीनों में किराये में परिवर्तन करने का काम किया
अब सहारनपुर, देबवंद, नागल, गागलहेड़ी, तल्हेड़ी आदि के साथ देहरादून, अंबाला, चंडीगढ़ आदि क्षेत्रों में जाने-आने वाले यात्रियों की जेब पर किराये का भार बढ़ गया है। रविवार को डिपो की टिकट मशीनों में किराये में परिवर्तन करने का काम किया गया। डिपो के आइटी सेल के इंचार्ज अनुज त्यागी ने बताया कि रविवार से किराया बढ़ गया है।