संवाददाता। टिहरी जिले की प्रतापनगर विधानसभा सीट पर साल 2002 में 12 उम्मीवारों ने चुनावी ताल ठोकी जिस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया। कांग्रेस के उम्मीदवार फूल सिह बिष्ट को 10517 वोट मिले जिनके साथ वे विजेता बने। वहीं कांग्रेसी प्रत्याशी को टक्कर देने वाले निर्दलीय उम्मीदवार विजय सिंह पंवार को 9128 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी पीतांबर दत्त कुड़ियाल को 7076 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा। अन्य दलों के दावेदारों को भी लगभग कुछ ही वोट मिल सके।
नाम | वोट | वोट % | पार्टी |
फूल सिंह बिष्ट | 10,517 | 30.8 | कांग्रेस |
विजय सिंह पंवार | 9,128 | 26.8 | निर्दलीय |
पीतांबर | 7,076 | 20.7 | बीजेपी |
शेर सिंह राणा | 2,160 | 06.3 | निर्दलीय |
कृपाल सिंह चौहान | 1,369 | 04.0 | यूजेपी |
त्रिवेंद्र सिंह पंवार | 1,361 | 04.0 | यूकेडी |
रुकम सिंह पोखरियाल | 636 | 1.9 | बसपा |
साल 2007 में प्रताप नगर से अलग अलग दलों से 11 उम्मीदवारों ने चुनावी अखाड़े में हुंकार भरी। लेकिन इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार को पटखनी खानी पड़ी और बीजेपी के प्रत्याशी विजयरथ पर सवार हो गए। 2002 में निर्दल लड़े विजय सिंह पंवार को 2007 भाजपा ने टिकट दिया, जिन्हें 12587 वोट प्राप्त हुए। उस वक्त कांग्रेस से सिटिंग विधायक रहे फूल सिंह बिष्ट को केवल 9943 वोटो से संतुष्ट होना पड़ा। निर्दल लड़े राजेश्वर प्रसाद पैनुली को 4048 वोट मिले। तो वहीं यूकेडी से चुनावी रण में उतरे राम चंद्र सिंह को 3246 वोट मिले। बसपा का 01.9 प्रतिशत वोट टस से मस नहीं हुआ।
विजय सिंह पंवार | 12,587 | 35% | बीजेपी |
फूल सिंह बिष्ट | 9,943 | 28.2% | कांग्रेस |
राजेश्वर प्रसाद पैनूली | 4,048 | 19.2% | निर्दल |
राम चंद्र सिंह | 3,246 | 09.2% | यूकेडी |
सुमेर सिंह | 541 | 01.5 | बसपा |
2012 में प्रताप नगर से कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे। कांग्रेस ने विक्रम सिंह नेगी को टिकट थमाया और भाजपा ने सिटिंग विधायक विजय सिंह पंवार को टिकट दिया। इस बार भाजपा के दावेदार विजय सिंह पंवार हार गए और कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़े विक्रम सिंह नेगी को 12135 वोट मिले और विजेता बने। भाजपा प्रत्याशी को 11593 वोट पड़े। जबकि निर्दल लड़े राजेशवर प्रसाद को 7929 वोट हासिल हो पाए। बसपा उम्मीदवार ने इस बार वोट प्रतिशत बढ़ाया जिस पर 3007 वोट पड़े। निर्दल लड़े मदन सिंह को 729 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा।
विक्रम सिंह नेगी | 12,135 | 31.4% | कांग्रेस |
विजय सिंह पंवार | 11,593 | 30% | बीजेपी |
राजेश्वर प्रसाद पैनूली | 7,929 | 20% | निर्दल |
रामचंद्र सिंह | 3,228 | 08.5 | यूकेडी |
देवी सिंह | 3007 | 07.8 | बसपा |
मदन सिंह | 729 | 01.9 | निर्लद |
कुल मिलाकर देखें तो इस सीट पर दो बार कांग्रेस ने कब्जा किया। जबकि भाजपा एक बार जीत दर्ज कर सकी। आने वाले चुनाव में किसे टिकट मिलेगा और कौन विजयरथ पर सवार होगा। इसकी धुंधली तस्वीर भी जल्द साफ हो जाएगी।