नैनीताल : धारचूला से हल्द्वानी को जा रही टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का हल्द्वानी डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
धारचूला से हल्द्वानी के लिए चली सूमो यूए 05 टीए 1956 बोहराकून के पास हरिनगर गांव में लगभग छह सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में इंद्र सिंह (50) पुत्र कल्याण सिंह निवासी फूलतड़ी धारचूला, इंद्र की मां गंगा देवी (75) और बेटी ज्योति (19) की मौत हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों में तीन झारखंड के भी हैं। देर रात सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल से एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एसटीएच में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेयी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घायलों का हाल जाना। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि घायलों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
मदन सिंह (30) पुत्र धरम सिंह बलुवाकोट पिथौरागढ़,
कमला देवी(28) पत्नी पवन सिंह इंदिरा नगर बिंदुखत्ता
शांति देवी (40) पत्नी मोहन सिंह राधाबंगर लालकुआं
मंगल राउत (40) पुत्र महादेव राउत निवासी खुटहन झारखंड
चरखूमाजी (25) निवासी खुटहन झारखंड,
विकास उर्फ विक्रम (19) पुत्र पवन मांझी, निवासी खुटहन झारखंड
भागीरथी देवी (29) पत्नी स्व. गणेश बीसाबजेड़ पिथौरागढ़