‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद दीपिका के सितारे आजकल बुलंदियो पर हैं। हिट फिल्में देने के साथ-साथ उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा ली है। खबरों की माने तो दीपिका ने ‘पद्मावती’ के लिए 12.65 करोड़ चार्ज किया है। अगर यह खबर सच हुई तो दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी हिरोइन बन जाएंगी।
आपको बता दें कि 2013 में दीपिका ने ‘रामलीला’ के लिए 1 करोड़ लिए थे। फिर 2015 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ा के 7 करोड़ कर दी थी और अब वो 12.65 करोड़ पर पहुंच गईं हैं। दीपिका की बॉक्स ऑफिस पर पिछली 9 फिल्मों में से 7 फिल्में हिट रहीं हैं तो ऐसे में उनका फीस बढ़ाना तो बनता है।