देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सियासी संकट के दौरान कांग्रेस के साथ बने रहने के लिए विधायकों का आभार जताया है। देहरादून स्थित राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किशोर उपाध्याय के साथ कई अन्य विधायक भी मौजूद रहे।
किशोर उपाध्याय ने विशेष तौर से प्रोफेसर जीत राम आर्य, राजेंद्र भंडारी और अनुसूईया प्रसाद मैखुरी का आभार जताया है। किशोर उपाध्याय ने इन विधायकों को राजनीतिक सुचिता और ईमानदारी की मिसाल के तौर पर कहा है। वहीं राजेंद्र भंडारी ने उन खबरों का भी खंडन किया है जिनमें उनके भाजपा को समर्थन देने की बात कही जा रही थी। सतपाल महाराज के साथ रिश्तों की चर्चा के दौरान राजेंद्र भंडारी ने उनके साथ राजनीतिक रिश्तों से साफ इंकार किया है।
वहीं कांग्रेस के विधायक जीतराम आर्य ने एक बार फिर बीजेपी पर खरीद फरोख्त करने और कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को पैसों का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है।